प्रमुख खबरेंरणनीति

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का ‘ कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ‘ का छठा चरण 05 जनवरी से

सोनू यादव/नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का छठा चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 05 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक आयोजित किया गया है।उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 05 जनवरी 2025 को मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी चम्पारण एवं संगठन जिला मधुबन के कार्यकर्ता शामिल होंगे । 07 जनवरी 2025 को कैमूर, 08 जनवरी को बक्सर, 11 जनवरी को पुलिस जिला बगहा, 12 जनवरी को पश्चिम चंपारण एवं 13 जनवरी को गोपालगंज जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें सम्बद्ध जिला के सभी पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कमिटी एवं जिला कमिटी के सभी सदस्यों के साथ हीं सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, उक्त जिला के सभी विधायक, पूर्व विधायक, गत चुनाव में दल के उम्मीदवार, उक्त जिला के निवासी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके अलावा अन्य लोगों से वे सर्किट हाउस मिलेंगे।
श्री गगन ने बताया कि इसके पूर्व के पांच चरणों में 19 राजस्व जिलों मे ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ सम्पन्न हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button