ताजा खबर

बदल सकते हैं चेक बाउंस से जुड़े नियम, अकाउंट खुलवाने से Loan लेने तक आ सकती है दिक्कत

बदल सकते हैं चेक बाउंस से जुड़े नियम, अकाउंट खुलवाने से Loan लेने तक आ सकती है दिक्कत

आज के समय में बैंक से लेन-देन आम बात है। ज्यादातर लोग पैसे के भुगतान के लिए चेक बुक का सहारा लेते हैं। यह पेमेंट के सबसे पुराने तरीकों में से एक है और इसे काफी सेफ भी माना जाता है।आपको बीच-बीच में चेक बाउंस होने की खबरें भी सुनने को मिलती है। बढ़ते मामलों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द इस पर लगाम कस सकती है और इससे जुड़े नियमों में बदलाव कर सकती है।

चेक बाउंस से जुड़े नए नियमों को लाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। इसके लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है, जो इससे जुड़े नियमों का सुझाव देती है। इसके अलावा, वित्त मंत्रालय ने भी कुछ समय पहले नए नियमों के लिए उच्च स्तरीय बैठक की थी,अगर खाताधारक के अकाउंट में पर्याप्त पैसे नहीं है और फिर भी वह चेक जारी करता है तो इस स्थिति में चेक के बाउंस होने की घटना सामने आती है। ऐसे में इसे रोकने के लिए नए नियमों को लागू किया जा सकता है, जिसके तहत वित्त मंत्रालय खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर खाताधारक के दूसरे बैंक खातों से पैसा काट सकता है। साथ ही, सख्त कदम उठाते हुए कानूनी कार्रवाई के रूप में पेनल्टी लगाने की बात भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button