किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पूर्णिया रेंज के जिलों के थानों में वर्षों से जमे थानेदार का होगा तबादला

किशनगंज पहुंचे पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने की कांडों की समीक्षा

किशनगंज,04मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल शनिवार को किशनगंज पहुंचे। वे सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे।एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया। वही एसपी कार्यालय पहुंचते ही पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया।इसके बाद डीआईजी ने एसपी सागर कुमार के साथ बैठक की। वहीं पांच वर्षों से ज्यादा समय तक एक ही जिले में जमे थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में होगा। साथ एक ही रेंज में 10 वर्षों से ज्यादा समय तक पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का दूसरे रेंज में तबादला होगा।

शनिवार को किशनगंज पहुंचे डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि नियमानुसार अत्यधिक समय से एक ही जिले व रेंज में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दो गई है। ऐसे थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों की सूची बनाई जा रही है। इसमें सहायक अवर निरीक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे।

डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि जिले के सिपाही स्तर के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसकी गहन समीक्षा के लिए वे यहां पहुंचे है। साथ ही साइबर थाने से जुड़े केसों की भी समीक्षा की जा रही है। साइबर थाने में जो मामले दर्ज हो रहे है उन कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जा रही है। निर्माणाधीन पुलिस लाइन के संबंध में डीआईजी से पूछे जाने पर कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने में क्या विलंब है यह देखा जा रहा है। जो संवेदक है उनसे भी वस्तु स्थिति की जानकारी ली जा रही है।डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दियें। बेहतर अनुसंधान के साथ बेहतर पुलिसिंग को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता में लेते हुए लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया गया।सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीपीओ वन गौतम कुमार, ,सर्किल इंस्पेक्टर राजा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!