ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित गंगा क्वेस्ट प्रतियोगिता, 2022 में प्रतिभागी 22 मई, 2022 तक भाग ले सकते हैं।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद – यह एक ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज कॉन्टेस्ट) है । इस क्विज कॉन्टेस्ट कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के लिए Website

(www.clap4ganga.com) पर लिंक उपलब्ध है। प्रतिभागी दिनांक 22 मई, 2022 तक भाग ले सकेंगे।

*जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने* जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना को गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण से संबंधित प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु सभी सरकारी/निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता फैलाने का आदेश दिया है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नदी गंगा एवं उसकी सहायक नदियों का *पुनर्जीविकरण, जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय स्थिरता* समसामयिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए जन जागरूकता आवश्यक है।

ज्ञातव्य है कि विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से क्विज कॉन्टेस्ट कार्यक्रम दिनांक 07 अप्रैल, 2022 ( *विश्व स्वास्थ्य दिवस* ) से 22 मई, 2022 ( *अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस* ) तक आयोजित की गई है। दिनांक 05.06.2022 ( *विश्व पर्यावरण दिवस*) को इस क्विज कॉन्टेस्ट में विजेताओं की घोषणा एवं उन्हें रोमांचक पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही उच्चतम भागीदारी वाले विद्यालयों को भी विधिवत प्रोत्साहित किया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!