District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नशीली दवा बेचने के आरोप में मेडिकल शॉप के संचालक को सदर पुलिस ने लिया हिरासत में।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह सदर थाना की पुलिस का नशे के खिलाफ़ अभियान चलाते हुए गुरुवार को शहर के चूड़ीपट्टी जीवन मेडिकल हॉल में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने एक सौ तीन बोतल कफ सिरफ फेंसीडील दवा की बोतल और कई प्रतिबंधित दवाई की पत्तिया बरामद की है। मामले में पुलिस ने जीवन मेडिकल हॉल के संचालक मंगल साहा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी टीम में सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव व पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चूड़ीपट्टी चौक पर एक मेडिकल दुकान में नशीली दवा बेची जा रही हैं। सूचना के बाद उक्त कार्रवाई की गई। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button