राजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन मंडल के पार्थिव शरीर को आज पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- पार्टी के वयोवृद्ध नेता अर्जुन मंडल जी का कल इंदिरा गांधी आर्युविज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। काग्रेस की परंम्परा के मुताविक राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे हुए उनके पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में लाया गया जहां सैकड़ों कांग्रेसियों ने अपने दिवंग्त नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। याद रहे कि बिहार सरकार ने उनकी अत्योष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ किये जाने की घोषणा की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह की ओर से पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने दिवंग्त नेता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले नेताओं में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, प्रमोद कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, अजय कुमार चैधरी, हसीब खान, डा0 विनोद शर्मा, शशिकांत तिवारी, अजित कुमार शुक्ला ,मंजीत आनन्द साहू, प्रदुम्न यादव, मृणाल अनामय, रवि गोल्डन, सुदय शर्मा, अरूणा सिंह, हीरा सिंह वग्गा, ई0 कामरान, अब्दुल बारी उर्फ सज्जन, मो0 मजहरूल शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!