ताजा खबर

केएसटी काॅलेज के संस्थापक डाॅ अशोक कुमार का निधन, मंत्री ने जताया दुख।…

मनीष कुमार कमलिया/बिहारशरीफ। केएसटी काॅलेज के संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार का आज निधन हो गया। वे पटना के मेदांता अस्पताल में ईलाजरत थें जहां आज उन्होने अंतिम सांस ली। वे करीब 74 वर्ष के थें। वे लंबे समय से शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा से जुड़े थें। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व राजनीतिक जगत के लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। डाॅ अशोक कुमार के निधन की खबर सुनते हीं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा दुख प्रकट किया है। वे मेदांता अस्पताल पहुंच कर इस दुख की धड़ी में परिजनों को धैर्य रखने को कहा। मंत्री श्री कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि डाॅ अशोक कुमार एक मृदुभाषी व्यक्ति थें। उन्होने अपने जीवन काल में कई उत्कृष्ट कार्य किये। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान बहुमूल्य है। उन्होेने जिले में केएसटी काॅलेज की स्थापना कर जिले के लोगों को उच्च शिक्षा प्रदान कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि डाॅ अशोक कुमार अब हमलोगों के बीच नहीं रहें लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्य हमेशा लोगों के जेहन में रहेगा। उन्होने इस दुख की धड़ी में परिजनों को धैर्य रखने को कहा। तत्पश्चात् उनका पार्थिव शरीर पटना से बिहारशरीफ पहुंचा जहां अंतिम दर्शन के लिए काॅलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्रा सहित शहर के बुद्धिजीवि, समाजसेवी पहंुचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!