राज्यविचार

पलामू क्लब मेदिनीनगर में चौकीदार बहाली में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक संपन्न

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर-चौकीदार बहाली में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति पलामू के बैनर तले पलामू कल्ब डालटनगंज में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अनुसूचित जाति पलामू के सभी संगठन, सभी राजनीतिक दल से संबंध रखने वाले काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर विज्ञापन संख्या 01/2024 दिनांक- 02/07/2024 के मुद्दे पर अपना अपना विचार व्यक्त किए एवं सभी ने एक शुर से वर्तमान विज्ञापन संख्या को निरस्त कर अनुसूचित जाति के लोगों को आरक्षण का लाभ देते हुए नए सिरे से बहाली करने का प्रशासन से मांग किया गया मांग नहीं मानने की स्थिति में अनुसूचित जाति के लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी!
सर्वसम्मति से आंदोलन के लिए कुछ प्रस्ताव भी पास किया गया जो निम्नलिखित हैं!
(1) संघर्ष समिति का गठन करना!
(2) न्यायालय के शरण में जाने
का प्रस्ताव!
(3) पलामू उपायुक्त कार्यालय के
समक्ष धरना प्रदर्शन एवं
आमरण अनशन करने का
प्रस्ताव!
(4) झारखंड राज्य एवं पलामू प्रमंडल के सभी अनुसूचित जाति के विधायक एवं सांसद को ज्ञापन देने का प्रस्ताव!
(5) पलामू जिला के सभी विधायक को ज्ञापन देने का प्रस्ताव!
(6) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र देने का प्रस्ताव!

इसके साथ ही सर्वसम्मति से एक संघर्ष समिति का गठन किया गया
जिसमें निम्नलिखित लोगों का चयन किया गया!
अध्यक्ष:- संदीप पासवान
उपाध्यक्ष:-कुमार गौरव,विश्वनाथ राम,निर्मला कुमारी
महासचिव:- राजु भुंईया
सचिव :- साकेत पासवान
यशवंत पासवान,परमानन्द कुमार रवि,प्रभात कुमार रवि,रवि रजक,दिपक रजक,सतीश कुमार रवि
कोषाध्यक्ष:- जितेन्द्र पासवान
संरक्षक मंडल
सुनील पासवान, शत्रुध्न कुमार शत्रु, बिजय रविदास, धनंजय पासवान, विश्वनाथ राम घुरा,विरेन्द्र पासवान, अरविंद पासवान, रामसेवक पासवान, विरेन्द्र पासवान, गिरजा राम, राम राज राम, दिलीप पासवान, मोहन पासवान
इस कार्यक्रम के अध्यक्षता रामसेवक पासवान एवं मंच संचालन संदीप पासवान ने किया इस बैठक में काफी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग शामिल हुए!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!