ताजा खबर

*रुद्र महायज्ञ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक शांति, समृद्धि, और लोक कल्याण है – ललन कुमार*

ऋषिकेश पांडे – भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत महारथचक, चकनारायणपुर, सजौर में महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा आज श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सुल्तानगंज विधान सभा से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आज यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर ललन कुमार ने सभी को सुख समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रुद्र महायज्ञ हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण वैदिक अनुष्ठान है, जो भगवान शिव के रुद्र रूप की पूजा और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

इस यज्ञ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक शांति, समृद्धि, और लोक कल्याण के साथ साथ भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है।मैं महादेव से सर्वत्र अमन -चैन एवं सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!