चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत की तत्परता से बची मानव तस्करी के लिए बंधक बनाई गई दो मासूम की जान, देह व्यापार करवाने की थी योजना, मामले में होटल संचालक गिरफ्तार…

ओमप्रकाश/रांची//राजधानी रांची की चुटिया थाना पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में पटेल चौक स्थित एक होटल में छापामारी कर, मानव तस्करी के लिए रखे गए दो लड़कियों को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने होटल के संचालक अविनाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दे की रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित उगा होटल में, दो लड़कियों (जिसमें एक नाबालिक) को मानव तस्करी के लिए बंधक बना कर रखा गया था और उनसे दे व्यापार करने की योजना थी। सूचना मिलने के बाद रांची के सिटी डीएसपी केवी रमन एवं चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित करवाई कर, अचानक से पटेल चौक स्थित उगा होटल पहुंचे और छापामारी शुरू कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी इधर-उधर भागने एवं छिपाने की कोशिश करने लगे। छानबीन करने के बाद पुलिस ने होटल के संचालक को गिरफ्तार कर दोनों बंधक बने लड़कियों को आजाद कराया।
चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया की सूचना मिली थी की पटेल चौक स्थित उगा होटल में दो लड़कियों को बंधक बनाया गया है और जिनका उद्देश्य इन दोनो से देह व्यापार कराना था। उन्होंने आगे बताया कि होटल का संचालक अविनाश कुमार सिंह है, जो की चुटिया के अमरावती कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों लड़कियों में से एक नाबालिक हैं, इनसे देह व्यापार कराने की योजना थी, जिसको नाकामयाब कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।