टिकारी विधान सभा का किसान सम्मेलन टिकारी बुढ़वा महादेव मंदिर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।

गया / सुमित कुमार मिश्रा / टिकारी विधान सभा का किसान सम्मेलन टिकारी बुढ़वा महादेव मंदिर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि किसान कानून किसानों के हित में है। भाजपा की सरकार हमेशा किसानों को प्रथामिकता पर रखकर ही काम करती है। वाजपेई जी के सरकार के पहले किसान क्रेडिट कार्ड केवल कुछ राज्यों तक ही सीमित थी। भाजपा के नेतृत्व में वाजपेई जी की सरकार ने पूरे देश में किसान क्रेडिट कार्ड लागू किया। उन्होने कहा कि वर्तमान में भाजपा की ही सरकार केंद्र में है और उसके द्वारा किसानों के हित में ही कृषि कानून लाया गया है। कृषि कानून से किसानों की आमदनी दुगने करने में मदद मिलेगी। किसान नये कानून से ओपन मार्केट में अपना उत्पाद अधिक मूल्य पर बेच पायेंगे। देश में किसान विरोधी लोग धरना प्रदर्शन में लगें हैं, ताकी किसानों का लाभ 2022तक नहीं मिल सके।भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून को भाजपा के कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम करें। कृषि कानून किसान हित के साथ साथ देश हित में है। भारत के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघा प्रोजेक्ट तहत कृषि कानून की व्यवस्था किया है। दिल्ली के आसपास जो किसान के नाम पर आंदोलन का रूप दे रहे वह कमीशन खोर लोग हैं जो सत्तर साल से किसानों को लुटने का काम कर रहे हैं। आजादी के बाद आज पहली बार किसानों की हितैषी सरकार है जो प्रतिवर्ष छ: हजार रुपए किसानों के खाते में सीधे दे रही है। उक्त बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपेश वर्मा कुन्दन कुमार, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार, मंत्री किसान मोर्चा गया शिवबल्लभ मिश्र, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,शशि प्रियदर्शी, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष गणेश कुमार ओबीसी मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष रामनिवास ठाकुर आशुतोष कुमार मिश्रा आदित्य सिंह चंद्रवंशी इत्यादि लोग शामिल हुए।