राज्य

मौसमी सिंचाई कर्मी को काम से हटाने का मुद्दा गरमाया।..

गुड्डू कुमार सिंह:आरा। बिहार राज्य सिंचाई विभाग मौसमी कर्मचारी संघ ने विभागीय कनीय अभियंता अगिआंव द्वारा सिंचाई कर्मियों को काम से हटाए जाने के मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि बात बात पर मौसमी सिंचाई कर्मियों का वेतन रोकना, उनके साथ दुर्व्यवहार करना और मनमाने ढंग से काम से हटा देना आम बात हो गई है। सिंचाई विभाग के अभियंता अक्सर अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए सिंचाई कर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार करते रहे हैं जो उनकी स्वेच्छाचारिता व तानाशाही प्रवृति का परिचायक है। मौसमी सिंचाई कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष ने यहां सिंचाई कर्मियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि इस तरह की मनमानी व तानाशाही बर्दाश्त से बाहर है। यदि कनीय अभियंता अगिआंव द्वारा मौसमी सिंचाई कर्मियों को काम पर वापस नहीं रखा गया तो इसके खिलाफ प्रखंड से लेकर राजधानी तक संघ आंदोलन करेगा। यहां आयोजित बैठक में पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को डिहरी आन सोन में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। मौके पर इम्तियाज खान, मुमताज अंसारी, लालजी यादव, इद्रीस अंसारी, इन्द्रमणि सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!