District Adminstrationठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : अवैध वसूली के आरोप की जांच करने प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंची जांच टीम।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत पौआखाली स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय पौआखाली में नामांकन करवाने हेतु गये छात्रा के अभिभावक ने विद्यालय के शिक्षक राजदीप सिंहा और महबूब आलम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पूर्व में डीएम को आवेदन देकर सद्दाम हुसैन ने जांच की मांग की थी। जिसको लेकर मंगलवार को डीएम के निर्देश पर जांच टीम प्लस टू उच्च विद्यालय पौआखाली पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस दौरान अभिभावकों के बयान को भी सुना गया और उक्त शिक्षकों से भी पूछताछ की गई, वही मौके पर पहुंचे डीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्यालय से संबंधित 15 बिंदुओं पर जांच होगी, जांच के उपरांत रिपोर्ट डीएम श्रीकांत शास्त्री को सौंपी जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button