ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कांग्रेस के आजादी की 75वीं वर्षगांठ समिति के चेयरमैन बने अशोक गगन

बिहार कांग्रेस ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ समिति का किया गठन
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ समिति का गठन किया।
इस समिति के चेयरमैन प्रदेश प्रवक्ता अशोक गगन को बनाया गया जबकि संयोजक रीता सिंह को नियुक्त किया गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर बनी समिति को तत्काल प्रभाव से समाज के बीच कांग्रेस की आजादी के लड़ाई में योगदान को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेगी।