अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दिनांक-03.08.2020 को जिला पदाधिकारी किशनगंज डॉ० आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारियों की समीक्षा की गई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी किशनगंज के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी कोचाधामन-सह-अपर समाहर्ता किशनगंज, निर्वाची पदाधिकारी ठाकुरगंज-सह-उप विकास आयुक्त किशनगंज, निर्वाची पदाधिकारी किशनगंज-सह-अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज एवं निर्वाची पदाधिकारी बहादुरगंज-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता किशनगंज समेत सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी किशनगंज के द्वारा क्रमवार कार्मिक कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, ईवीएम कोषांग, सामग्री कोषांग, निर्वाचन कोषांग प्रशिक्षण कोषांग समेत सभी कोषांगो की तैयारी की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को सूक्ष्मता एवं गहनता से चुनाव की तैयारियों से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में अपर समाहर्ता किशनगंज, उप विकास आयुक्त किशनगंज, जिला परिवहन पदाधिकारी किशनगंज सहित सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी के साथ कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button