ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : रामनवमी पर डीजे पर प्रतिबंध एवं नियोजन नीति को लेकर गर्म रही सदन।

रांची/भारती मिश्रा, झारखंड विधान सभा मे कल बुधवार को नियोजन नीति, स्थानीय नीति एवं रामनवमी में हजारीबाग में डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर गर्म रहा माहौल। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाएं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा वाले पहले यह बताएं कि वह नियोजन नीति के पक्ष में हैं या 1932 खतियान के पक्ष में है पहले अपना पक्ष स्पष्ट करें। उन्होंने भाजपा के विधायक को बहुरूपिया कहा उन्होंने कहा की कभी ये सदन मे कुर्ता फाड़ कर विरोध प्रदर्शन करते है तो कभी लुंगी पहन कर आ जाते है। मुखमंत्री ने एक भाजपा विधायक पर कटाक्ष करते कहा कि इन्हे देखिए खड़े हो गए हैं दुर्भाग्यपूर्ण भगवान ने इनकी आवाज ऐसी दी है कि यह बोलते भी है तो लगता है रो रहे हैं फिर सब कहेगा कि मुख्यमंत्री ने एक दिलेर भाजपा नेता को रुला दिया। राम भक्तों को कुर्ता फाड़ के यह साबित करना पड़ रहा है कि वह राम भक्त हैं। हजारीबाग के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने सदन में कुर्ता फाडा था आज क्या लूंगी फाड़ेगे। मैं इनके सभी सवालों का जवाब देने को मै तैयार हूं, सवालों के हथियारों का जखीरा विपक्ष के पास ही नहीं है मैं भी इसका जवाब दूंगा और जब बोलूंगा तब यह भागेंगे। इनके पास ना कोई मुद्दा है ना कुछ विपक्ष के विधायकों के आचरण पर विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की मांग की, उन्होंने कहा कि भगवान, ईश्वर, अल्लाह सब देख रहा है। इन्हे ऐसा लगता है कि केंद्र में इनकी सरकार है तो पूरी दुनिया पर इन्हीं लोगों का राज है। इनकी करतूतें पूरा राज्य देख रहा है। मुख्यमंत्री ने रांची के तपोवन भूमि की चर्चा करते हुए कहा कि 20 साल से भाजपा का राज्य था पर इन्होंने तपोवन भूमि की विकास पर कभी ध्यान नहीं, दिया हम लोगों ने कल बिना किसी शोर-शराबा के तपोवन भूमि के जिरणोद्वार का शिलान्यास किया। वही सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए हजारीबाग में रामनवमी के जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध के मामले को लेकर आपस में उलझे जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी एवं विधायक रणधीर सिंह। इरफान अंसारी ने कहा कि अगर रामनवमी में डीजे बजाने पर हजारीबाग में कोई घटना घटती है तो मैं मुख्यमंत्री से सबसे पहले मांग करूंगा कि वह मनीष जायसवाल पर कार्रवाई करें। हजारीबाग का इतिहास है कि वहां रामनवमी में दंगा होती है। वही रणधीर सिंह ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और यहां डीजे बजाने से कोई रोक नहीं सकता। इरफान अंसारी खुद डीजे बजाते हैं रामनवमी हो या सरस्वती पूजा हो या कुछ और खुद डीजे बजवाते हैं और उस पर डांस भी करते हैं। इरफान अंसारी एक मुस्लिम है और एक मुस्लिम हमें हिंदू धर्म सिखाएगा उन्हें औकात में रहना होगा।

Related Articles

Back to top button