ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

छठी मैया की महिमा अपरम्पार : राजीव रंजन प्रसाद…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने विनीता कुमारी एवं खुशबू पंडित द्वारा पटना के राजा बाजार स्थित मछली गली में आयोजित छठ वृत्तियों के लिए सूप, साड़ी एवं नारियल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि सूर्य की शक्तियों का मुख्य स्रोत उनकी पत्नी ऊषा और प्रत्यूषा हैं। छठ में सूर्य के साथ-साथ दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना होती है। प्रात:काल में सूर्य की पहली किरण (ऊषा) और सायंकाल में सूर्य की अंतिम किरण (प्रत्यूषा) को अघ्य देकर दोनों का नमन किया जाता है|

उक्त अवसर पर राजेश डब्लू, विनीता कुमारी, डॉक्टर नम्रता आनंद, नागेंद्र कुमार, खुशबू कुमारी, एज़ाज अहमद, सुनीता बिंद, माधुरी पटेल, सुरेंद्र सिंह, शोभा देवी, शैलेश कुमार, रतन सिन्हा, अंकित मिश्र, नवनीत कुमार, सरोज देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
——-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!