भोजपुर:-ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को थाना परिसर मे कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने बाँधी रक्षासूत्र।….

गुड्डू कुमार सिंह:– (आरा)/बड़हरा। भोजपुर जिले के बडहरा थाना परिसर मे हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।इस अवसर पर कस्तूरबा बालिका विद्यालय बिछिआँव की छात्राओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व थानाध्यक्ष को रक्षासूत्र बांध कर उनके दीर्घायु की कामना की।
इस पावन पवित्र अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने भी बहनों की रक्षा के साथ समाज की सुरक्षा का वचन दिया।बतादें कि पुलिस कर्मचारी अक्सर आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी खुशियों को दरकिनार कर देते हैं।अन्य हर विभाग मे त्योहारो पर सरकार की ओर से छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।
वे लोग हर त्यौहार को अपने घरों या अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर अपने लोगों के साथ खुशियां मनाते हैं। परन्तु इसके विपरीत पुलिस जवान व हमारे सैनिक भाई अक्सर इन खुशियों में शामिल नहीं हो पाते हैं। पुलिस जवान इस दिन में अपने थानों व चैक पोस्टों पर हमारी व कानून की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं।
आज कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बालिकाओं ने कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी निभा रहे पुलिस पदाधिकारी के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का निर्णय लिया। वहीं थाना प्रभारी विजय प्रसाद ने सभी बहनों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होने देंगे। किसी भी महिला के साथ कोई भी समस्या हो तो बेझिझक सम्पर्क करें उनकी समस्या का तुरंत निदान किया जाएगा।
इस मौके पर थानाध्यक्ष निकुंज भूषण, अशोक कुमार आजाद, वृज किशोर राय, राजीव कुमार, गोविन्दा कुमार, भावना सहित कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।