ब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार

पैक्स में वसूली का खेल, सरकारी दर 2040 रुपया प्रति क्विंटल पैक्स किसानों से ले रहा 1600 रुपए में धान…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा : किसानों से धान खरीदने वाली संस्था पैक्स में ही किसानों के साथ धांधली हो रही है। सरकार ने किसानों के लिए 2040 रुपए क्विंटल धान का दर तय किया है, लेकिन किसानों को पैक्स से 1600 रुपए ही मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनके खाते में तो 2040 रुपए के हिसाब से ही पैसे आएंगे, लेकिन उन्हें पैक्स में 440 रुपए का पहले ही अतिरिक्त धान देना पड़ता है। इसका कोई हिसाब-किताब नहीं होता है। मामला भोजपुर जिला के नारायणपुर पिरो से जुड़ा है। यहां धान की खरीद-ब्रिकी में लगे कालाबाजारियों ने कुछ इसी अंदाज में सरकार की हर सख्ती का तोड़ निकाला है। इसके बारे में किसानों ने जिलाधिकारी के पास आवेदन भी लिखा है। इसके बाद भी पैक्स में कोई सुधार नहीं हुआ। जिन जिन किसानो ने जिलाधिकारी से शिकायत किया है, उस किसान का धान भी पैक्स लेने से माना कर दिया है।

किसानों से बातचीत में यह बात सामने आई कि सरकार से न निर्धारित रेट मिल पा रहा है, न ही बिक्री के 24 घंटे बाद खाते में पैसा पहुंच रहा है। यदि कोई इतने में धान नहीं देता है तो उन किसान के धान के खरीद नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button