ताजा खबर

अर्हता तिथि के आधार पर पटना जिला की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन आज सभी 14 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ इसके अनुसार निर्वाचकों की कुल संख्या 50,03,061 है। दिनांक 01.01.2024 की अर्हता तिथि के आधार पर दिनांक 22.01.2024 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार निर्वाचकों की कुल संख्या 49,01,306 थी। इस प्रकार लगभग एक वर्ष में पटना जिला के मतदाताओं की संख्या में 1,01,755 की वृद्धि हुई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2025 की अवधि में दिनांक 29.10.2024 को प्रारूप प्रकाशन के पश्चात निर्वाचक सूची में 64,749 निर्वाचकों का नाम जोड़ा गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा जिला में मतदाताओं की संख्या में अच्छी वृद्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अर्हता-प्राप्त सभी अपंजीकृत लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!