ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने विश्व योग दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

विश्व योग दिवस, 2015 में 21 जून को पहली बार दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया था। यह घोषणा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ल के द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान की गई थी

किशनगंज, 21 जून (के.स.)। फरीद अहमद, बुधवार को अनूप रोबा कच्छप, कार्यवाहक कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के दिशा निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज के साथ साथ वाहिनी के सभी समवायों एवं वाह्य सीमा चौकियों में विश्व योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जय प्रकाश कुमार, उप कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज ने किया। उन्होंने सभी जवानो एवं उपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज के चिकित्सा पदाधिकारियों को बताया कि, हर साल 21 जून को योग दिवस मनाने के पीछे दो मुख्य कारण है, जिसमें से पहला कारण यह है कि साल के इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक धरती पर रहती हैं। जिसको प्रतीकात्मक रूप से मनुष्य के स्वास्थ्य और जीवन से जोड़ा जाता है। वहीं, दूसरा कारण यह भी माना जाता है कि 21 जून को ग्रीष्म संक्राति को सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और इसके बाद आने वाली पूर्णिमा को भगवान शिव ने अपने सात शिष्यों को पहली बार योग की दीक्षा दी थी। हालांकि, यह कारण पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विश्व योग दिवस, 2015 में 21 जून को पहली बार दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया था। यह घोषणा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ल के द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान की गई थी। उस दिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने योग का अभ्यास किया। यह एक एकल योग सत्र में सर्वाधिक भागीदारी का विश्व रिकॉर्ड था। 19वीं वाहिनी के द्वारा भी 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 25 दिनों का योग कार्यक्रम का आयोजन ठाकुरगंज के समस्त समवायों एवं वाह्य सीमा चौकियों के कार्यक्षेत्र जगहों पर किया गया था, जिसमें स्थानीय लोगों और बच्चों ने बढ चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि योग क्या है ? यह शरीर और मन के बीच का जोड़ है या हम यह भी कह सकते हैं कि यह मन और शरीर के बीच संतुलन बनाने का एक तरीका है। योग मानव मन और आत्मा की अनंत संभावनाओं को प्रकट करने के इस गहन विज्ञान का केवल सबसे सतही पहलू हैं। योग आपके मस्तिष्क के कार्यों, स्मृति और एकाग्रता में सुधार करता है। खासकर बल के जवानों को नियमित योग करना चाहिए जिससे उनका मन की एकाग्रता बनी रहे और वह तनाव से मुक्त रहें।अगर आप रोजाना सुबह उठकर इसका अभ्यास करते हैं तो योग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह मन और शरीर का एक संयुक्त वर्कआउट है जो आपके मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ाता है। योग प्रशिक्षक 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज आरक्षी एम.एम.वी.के. शर्मा के द्वारा योग कराने के साथ साथ उसके फायदे और कुछ सावधानियां बरतने के बारे में भी बताया गया। उन्होंने योग के फायदे पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव से छुटकारा-सुबह के समय योग करने का सबसे ज्यादा असर व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर होता है। प्रात: योग करने से दिन भर के मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाता है एवं सभी कार्य आसानी एवं सरलता से हो जाते हैं। योग वजन घटाने में अत्यधिक सहायक है। सूर्य नमस्कार, योग का ऐसा अंग है जो वजन कम करने में अत्यंत सहायक है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति का 10 ग्राम तक वजन कम होता है। वही डाईबि‍टीज रोगियों के लिए कहा जाता है कि, डाईबि‍टीज एक ऐसी बीमारी है जो कभी ठीक नहीं होती।लेकिन ऐसा नहीं हैVisit us https://hapvida.tabeladevalores.com.br/aviator-veya-zeppline-oynamak-yasal-mdr/ योग और प्राणायाम से इस बीमारी का इलाज भी संभव है। योग के नि‍यमित अभ्यास से डाईबि‍टीज जैसी बीमारी से राहत पाई जा सकती है। योग से मष्तिष्क सक्रिय होता है और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिससे व्यवक्ति का मन किसी भी कार्य में व्यवस्थित रूप से लगा रहता है एवं उसके सभी काम समय पर होने से उसका आत्म‍विश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने योग की सावधानियां के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग सुबह या शाम के समय करना ज्या्दा बेहतर होता है। योग हमेशा खाली पेट करना चाहिए। योग अपने शरीर के हिसाब से करना चाहिए। जो आसन आप कर सकते हैं, वही आसन करें। इस अवसर पर रविकान्त द्विवेदी, उप कमांडेंट, सुनील कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार), नन्द लाल शर्मा (वरिष्ठ फार्मासिस्ट) आशुतोष (DBP INCHARGE) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज एवं बल के 12 अधीनस्थ अधिकारी एवं 125 अन्य जवान मौजूद रहे। Check us at, canceltimesharegeek.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!