ताजा खबर

मजदूर राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ मजदूरों के दमन से राष्ट्र निर्माण की कल्पना व्यर्थ इंटक मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर गंभीर

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना — राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार की राज्यस्तरीय कार्यसमिति की बैठक इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सदाकत आश्रम, पटना में सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने किया। अपने सम्बोधिन में श्री अल्लावरू ने कहा की कांग्रेस हमेशा से मजदूरों-किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर गंभीर रही है। वर्तमान मोदी सरकार की मजदूरी विरोधी नीतियाँ अत्यन्त चिंता की बात है। पूर्व में मजदूरों के हितों की रक्षा हेतु बनाए गए श्रम कानूनों को शिथिल करते हुये वर्तमान केन्द्र की सरकार ने पूंजिपतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम संहिता को लागू किया है जिसके कारण मजदूरों के अधिकार छिन्न भिन्न हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी निरंतर इसका विरोध कर रही है, और जबतक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता है तबतक कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को जारी रखेेगी। श्री अल्लावरू ने विभिन्न जिलों से आये इंटक प्रतिनिधियों एवं उपस्थित श्रमिकों को ”हर घर कांग्रेस का तिरंगा झंडा” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

अपने अधक्षीय सम्बोधन में इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण विकसित भारत का सपना कभी भी पूरा नहीं होगा। हम मजदूरों की हकमारी भी बर्दाशत नहीं करेंगे। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज कार्य करने के तौर तरीकों में भारी बदलाव देखा जा रहा है तथा आउटसोर्स एवं ठेका प्रथा के बढ़ते चलन ने मजदूरों का जीवन तबाह कर दिया है। मजदूरों की समस्याओं से सरकार एवं नियोक्ता अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, जो बेहत चिन्ताजनक है। इंटक पूरी मजबूती के साथ मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है।
इस अवसर पर इंटक के प्रदेश महामंत्री, श्रीनंदन मंडल, संयुक्त महामंत्री, अखिलेश पाण्डेय, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, महेरू, रमाचन्द्रा, पवन कुमार, उर्मिला देवी, आर.के.चटर्जी के अतिरिक्त इंटक से सम्बद्ध विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों एवं इंटक के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा प्रमुखता से अपने विचार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button