किशनगंज : राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला बैठक सम्पन्न, 5 सितंबर की ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’ को सफल बनाने का लिया संकल्प

किशनगंज,25जुलाई(के.स.)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की किशनगंज जिला कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. मुख्तार आलम ने की। बैठक में 5 सितंबर 2025 को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित होने वाली अमर शहीद जगदेव प्रसाद शहादत दिवस एवं संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती देने पर भी विचार किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव, क्षेत्रीय प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा एनडीए प्रत्याशी चंदन बागची ने कहा कि यह रैली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में हो रही है। उन्होंने कहा कि “परिसीमन सुधार हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसे लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा लगातार संघर्ष कर रही है।”
उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने 50 वर्षों से परिसीमन पर लगी रोक को हटाने के लिए ठोस आवाज बुलंद की है। इस अभियान को अब जन अभियान बनाया जाना चाहिए, ताकि बिहार सहित उत्तर भारत और पूर्वांचल के राज्यों में आमजन का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
जिलाध्यक्ष मो. मुख्तार आलम ने कहा कि 5 सितंबर को पटना में आयोजित महारैली में किशनगंज जिला सहित सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करने वालों में राजू पासवान, मो. नायाब आलम, मो. नूर आलम, महफूज आलम, फिरोज आलम, शुशीला टुडू, चंदर पासवान, आजाद अंसारी, राजू सोरेन, मनवर आलम, शमशेर आलम, हबीबा खातून सहित अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। सभी ने एकमत से कहा कि किशनगंज से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे।
रिपोर्ट/धर्मेन्द्र सिंह