ताजा खबर

मझौलिया प्रखंड कार्यालय, का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

ससमय कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश।

डी एन शुक्ला/बेतिया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज प्रखंड कार्यालय, मझौलिया का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी प्रखंड कार्यालय के स्थापना, सामाजिक सुरक्षा, नजारत आदि कक्ष में गये और संचिकाओं एवं अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही कर्मियों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और बेहतर तरीके से कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों के निष्पादन में तेजी लाई जाय। कार्यालय के सभी संचिका एवं अभिलेख अपडेट रखी जाय। विभिन्न कार्यों से कार्यालय आने वाले व्यक्तियों को बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। अगर किसी कर्मी द्वारा किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान करने की शिकायत मिलेगी तो तुरंत जांच करायी जायेगी और सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मझौलिया को बेहतर तरीके से कार्यालय का संचालन करने तथा आमजनों के कार्यों का त्वरित गति से नियमानुकूल संपादित करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, वरूण केतन सहित अन्य प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button