केंद्रीय बजट को जनोंमुख बनाने को लेकर 14 से 20 फरवरी तक अभियान चलायेगी भाकपा।
कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल की बैठक मंगलवार को पटना में हुई। बैठक में वामदलों की ओर से आयोजित केंद्रीय बजट को जनोंन्मुख बनाने को लेकर 14 से 20 फरवरी तक अभियान चलाने का फैसला लिया गया।
राज्य सचिव मंडल ने यह भी फैसला लिया है कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस 23 मार्च से लेकर डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अम्वेडकर की जंयती 14 अप्रैल तक राज्यव्यापी यात्रा निकालेगी। बैठक में शाखा, अंचल, जिला और राज्य सम्मेलन की तैयारी पर भी चर्चा की गई। राज्य सम्मेलन 10 से 14 जून 2025 तक पटना में अयोजित किये जायेंगे। इस मौके पर 10 जून को पटना में रैली और सभा आयोजित की जाएगी।
भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यव्यापी यात्रा के दौरान केंद्रीय बजट में गरीबों, किसानों, मजदूरों के आर्थिक उत्थान और सामाजिक सुरक्षा जैसे मदों में अधिक धनराशि जुड़वाने, शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक खर्च किये जाने, सार्वजनिक संपत्तियों को बेच कर धन अर्जित करने के बजाय कारपोरेटस पर अधिक टैक्स लगाने, मनरेगा का बजट बढ़ाने और शहरी मनरेगा भी लाये जाने आदि प्रमुख मांगो को लेकर जन अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस 23 मार्च, 2025 से डा. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल, 2025 तक समाजवाद और सामाजिक न्याय हेतु अभियान चलाए जाएंगे। उपरोक्त अवधि में भगत सिंह और उनके साथियों के आजादी के आंदोलन में योगदान और भारत को समाजवादी देश बनाने के उनके संकल्प एवं डा. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय को निरुपीत करने और संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका, संविधान पर मंडरा रहे खतरों आदि को लेकर सघन अभियान चलाया जाये. इसके तहत पदयात्रा, साइकिल मार्च, वाहन जत्था, सभा व नुककड़ सभा आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मिथिलेश कुमार झा ने की। बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य जानकी पासवान, एम॰ जब्बार आलम, प्रमोद प्रभाकर, रामबाबू कुमार, निवेदिता, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।