ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर को पटना के 89 केंद्रों पर दो पाली में होंगे। परीक्षा में कुल 43594 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रथम पाली 9:30 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक तथा दूसरी पाली 2:30 बजे अपराहन से 4:30 बजे अपराहन तक होंगे।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी किया गया है तथा पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन , पेजर या अन्य प्रकार के संवाद उपकरण परीक्षा भवन में ले जाने की अनुमति नहीं है । पकड़े जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए भविष्य में आयोग की परीक्षाओं के लिए वंचित भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यवेक्षक ,सहायक पर्यवेक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े किसी कर्मी को भी मोबाइल या अन्य संवाद उपकरण को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। जिला नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं जिसका दूरभाष संख्या 0612-2219205/2233578 है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!