ताजा खबर

स्वo विश्व बंधु को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही श्री भरत सिंह भारती एवं श्री गोपाल जी त्रिवेदी को पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय विश्व बंधु को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री भरत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में एवं श्री गोपाल जी त्रिवेदी को विज्ञान एवं अभियंत्रण के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की घोषणा की गयी है, जिन्होंने कला तथा विज्ञान एवं अभियंत्रण जैसे क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!