ताजा खबर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

मुकेश कुमार /पटना।राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार प्रदेश के कैंप कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता ई० हेमंत कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा के संदेश को पढ़कर सुनाया, गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों ने भारत को स्वतंत्रता की राह दिखाई, वहीं शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के मंत्र ने देश की आत्मनिर्भरता और प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। इन दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी हमें राष्ट्रसेवा, समर्पण और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उनके योगदान को स्मरण कर, सभी नेताओं ने राष्ट्रनिर्माण के उनके स्वप्न को साकार करने का संकल्प लिया।
संकल्प लेने वाले अन्य नेताओं में ईo अजय कुशवाहा, बबन यादव, अंगद कुशवाहा, सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, अनंत कुमार गुप्ता, राम शरण कुशवाहा, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, डॉ परमानंद प्रसाद, राजनीश गांधी, विजय यादव, नितीन भारती, अशोक राम, खुर्सिद अहमद, प्रो रविंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, अमरेन्द्र कुशवाहा, अस्मिता रानी, माधुरी पटेल, अंजली मेहता, गंगा पांडे, पूनम देवी, उमेश साह, मुन्ना चौधरी, विनोद पप्पू, अजय गुप्ता, रमेश पासवान, राजू सिन्हा आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!