अपराध

तरारी थाना की सबसे बडी उपलब्धि 26 पुडिया हिरोईन के पुडिया के साथ एक युवक गिरफ्तार।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।भोजपुर जिला अन्तर्गत पीरो अनुमंडल स्थित तरारी थाना क्षेत्र के अकंरौंज गॉव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से नशीला पदार्थ की 26 पुड़िया बरामद की है।तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर ने बताया कि गुरुवार की शाम बाइक चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था। इस बीच एक युवक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। इसे पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा। उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से नशीले पदार्थ की एक पुड़िया बरामद की गई।

पुलिस ने उसे पकड़ कर थाना लाया। पूछताछ में पता चला कि युवक रोहतास जिला के राजपुर गाँव निवासी इदू सिद्धिकी का ( 26,) वर्षीय पुत्र असरफ अली बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर ने बताया कि इस मामले पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की पैनी नजर है। उनके आदेश पर शहर क्षेत्र में नशीले पदार्थ दारू आदि की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसमें यह सफलता हाथ लगी है। इस युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके जरिए कई और खुलासे किए जा सकते हैं।

तेजी से फैल रहा नशे का कारोबार

पूरे राज्‍य में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। शहराें के साथ साथ गांवाें के युवाओं तक नशे की खेप बेरोकटोक पहुंचाई जा रही है। लोगों को एक बार नशे की लत लगने के बाद वह खुद इसकी तलाश करते हैं। पुलिस की ओर से आए दिन सर्च अभियान चलाकर नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने की कोशिश की जाती है। इसके बावजूद इस नियंत्रण नहीं लग पा रहा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!