ताजा खबर

हिलसा नप में 86.20 लाख में हुआ सैरात की बंदोबस्ती।

पिछले साल की तुलना में इस बार नप को 26 लाख का लगा घाटा

सोनू कुमार /हिलसा (नालंदा):-नगर परिषद ने शहर में लगने वाले व्यवसायिक शुल्क, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा, नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले स्टैंड, वाहनों पर बाजार में बिक्री के लिए आई वस्तु, फेरी व्यवसायिक शुल्क, चारपहिया स्टैंड, वेंडर जोन, बस पड़ाव आदि की बुधवार को बंदोबस्ती की गई। शुल्क वसूली के लिए 2024-25 की सैरात बंदोबस्ती में इस बार मात्र तीन संवेदकों ने भाग लिया।सबसे अधिक बोली लगाने वाले संवेदक शैलेन्द्र कुमार को 86 लाख 20 हजार में सैरात बंदोबस्त किया गया।दरअसल नगर परिषद के सैरात बन्दोवस्ती के लिये निकाली गई निविदा के अनुसार बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में 12 वजे से सैरात बन्दोवस्ती की प्रक्रिया शुरू की गई।बन्दोवस्ती के लिये संवेदक शैलेन्द्र कुमार, इंद्रजीत कुमार एव राजेश कुमार सिंह ने भाग लिया। नगर परिषद ने सैरात की बंदोबस्ती के लिए इस बार सरकारी बोली 85 लाख 43 हजार 800 रुपए निर्धारित किया गया था।इस बार कोई खास बोली नही लगा। संवेदकों की डाक बोली में सैरात की बंदोबस्ती मात्र 86लाख 20 हजार पर ही सिमट गया। जबकि पिछले साल सैरात बंदोबस्ती पाँच संवेदको के बीच एक करोड़ 12 लाख 31 हजार एक सौ रुपया का बोली लगा था।पिछले साल भी संवेदक शैलेन्द्र कुमार के नाम पर बंदोबस्ती हुई थी पिछले साल की तुलना में इस बार सैरात बंदोबस्ती में नगर परिषद को तकरीबन 26 लाख 17 हजार का घाटा हुआ है।इस बार भी सवसे अधिक बोली लगाने बाले संवेदक शैलेन्द्र कुमार के नाम से सैरात हुआ।सैरात बंदोबस्ती में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, उपमुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी, सशक्त समिति सदस्य रीना कुमारी, कुमारी कंचन सिन्हा के अलावे नगर प्रबंधक मनीष कुमार, प्रधान सहायक अलवेला प्रसाद, एकाउंटेट पिंटू कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!