अपराधराज्य

नौतन थानान्तर्गत हत्या के कांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।.…..

 गुड्डू कुमार सिंह:- बेतिया जिला के नौतन थानान्तर्गत ग्राम-धुमनगर, नोनीअरवा टोला, वार्ड नं0-09 में मार-पीट के क्रम में हत्या की घटना हुई थी एवं एक व्यक्ति जख्मी हुए थे, जिस संदर्भ में जख्मी वादी संजय राम, पे0-स्व0 मोहन राम, सा0-धुमनगर, नोनिअरवा टोला, वार्ड नं0-9, थाना-नौतन, जिला-पश्चिम चम्पारण, बेतिया के फर्दब्यान के आधार पर नौतन थाना कांड सं0-274/23, दिनांक-07.07.2023, धारा-307/302/34 भा0द0वि0 विरूद्ध 1. पन्नालाल राम एवं तीन अन्य के विरूद्ध अंकित किया गया। इस कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष नौतन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा आज दिनांक-07.07.2023 को कांड के नामजद अभियुक्त 1. पन्नालाल राम उम्र-40 वर्ष, पिता-स्व0 मोहन राम, 2. विकास कुमार उम्र 18 वर्ष, पिता-पन्नालाल राम एवं 3. संतोषी देवी उम्र-38 वर्ष, पति-पन्नालाल राम तीनों सा0-धुमनगर, नोनीअरवा टोला, वार्ड नं0-09, थाना-नौतन, जिला-पश्चिम चम्पारण, बेतिया को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!