किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज में दस वर्षों से फरार डकैती आरोपी गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया

किशनगंज,20मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में घटित एक डकैती कांड में पिछले दस वर्षों से फरार चल रहे आरोपी आलमगीर शेख को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे झारखंड राज्य के साहेबगंज जिले के राधानगर इलाके से सोमवार शाम को दबोचा।

यह गिरफ्तारी किशनगंज सदर थाना कांड संख्या 268/15 के तहत की गई है, जिसमें दिलावरगंज निवासी श्यामनंद ठाकुर के घर 13 जुलाई 2015 को हथियार के बल पर डकैती की गई थी। इस घटना में बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और लगभग दस लाख रुपये नकद लूट लिए थे।

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की टोह ली और रणनीति बनाकर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की पहचान हुई थी, जिनमें से पांच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में 6 मई को इसी कांड के एक अन्य आरोपी इनामुल शेख को उत्तर दिनाजपुर के ग्वालपोखर से गिरफ्तार किया गया था।

एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द ही सभी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!