ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल की 20वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की।

मनीष कुमार कमलिया –इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झाने कहा कि स्व0 मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने दलितों के विकास की कई योजनाएँ चलायीं। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो रिपोर्ट पेश की उसी के आधार पर आज तक बिहार में पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिये आरक्षण की व्यवस्था है।

डा0 झा ने कहा कि स्व0 मुंगेरी लाल बड़े ईमानदार थे तथा सादा जीवन उच्च विचार के वे प्रतीक थे। आज कृतज्ञ राज्य उनके योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।
इसके पूर्व मुंगेरी लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, अरविन्द लाल रजक, पुरूषोत्तम मिश्रा, धनजय शर्मा, रवि गोल्डन कुमार, नगीना कुमार, मृगेन्द्र सिंह, रेणु सिंह कुशवाहा,निरंजन कुमार,मिथलेश शर्मा मधुकर सहित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाँजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!