किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 477 नंबर व 11वां स्थान लाने वाले छात्र को 1985 बैच के टॉपर ने शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित।

1985 बीच के टॉपर ने 2022 बैच के (11वां स्थान) टॉपर को साल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, इंसान स्कूल के छात्र रबीउल हसन ने 2022 के बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 477 नम्बर लाकर बिहार में 11वां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही इस बार के इंसान स्कूल के टापर होने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार कामयाबी पर 1985 बैच के इंसान स्कूल टापर सह पूर्णियां जिला सह कोशी कमिश्नरी टापर बिहार में 10वां रैंक हासिल करने वाले कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने उन्हें बुके देकर एंव शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आप बताते चलें कि रबीउल हसन अमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धुसमल गांव के रहने वाले हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button