District Adminstrationअपराधठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : एक वर्ष में ही पी.सी.सी सड़क लगी उखड़ने, आखिर जिम्मेदार कौन ?

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के पश्चिम डुमरिया वार्ड नंबर-03 में बनी पी.सी.सी सड़क एक वर्ष में ही उखड़ने लगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण का तकरीबन एक वर्ष होने जा रहा है और सड़क तकरीबन आज से तीन महीने पुर्व से सड़क में दरारें और सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीणों से जब सड़क के सुचना पट के बारे में पुछा गया तो ग्रामीणों ने बताया कि सूचना पट्ट लगाया गया था, लेकिन कुछ महीने पूर्व ही सूचना पट किसी ने उखाड़ कर फेंक दिया। बिना सूचना पट्ट के आम जनता को कैसे पता चलेगा कि उक्त सड़क निर्माण में कितने राशि की लागत हुई और किस योजना के तहत सड़क बनाई गई। अब सवाल यहां यह खड़ा हो रहा है कि आखिर सड़क निर्माण कार्य में किस तरह का मटेरियल का प्रयोग किया गया कि सड़क निर्माण के तकरीबन एक वर्ष में ही सड़क उखड़ने और सड़क में दारारे आने लगी है। ये जांच का विषय है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button