झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

मोरहाबादी में 12 से 16 अक्टूबर को होगा जेसीआइ (JCI EXPO) का एक्सपो

जेसीआइ रांची (JCI Ranchi) ने एक्सपो उत्सव 2023 के कार्यालय का किया उद्घाटन 


रांची : जेसीआइ रांची (JCI Ranchi) ने अपने 26वें एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन कामर्स टावर लाइन टैंक रोड स्थित अपने कार्यालय में किया। अध्यक्ष जेसी अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के 300 से अधिक स्टाल धारक अपना स्टाल एक्सपो में लगाएंगे। अभी तक 250 से अधिक स्टाल की बुकिंग कर ली गई है। एक्सपो 2023 के मुख्य संयोजक जेसी संजय जैन ने बताया कि कार्यालय में अब प्रतिदिन पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित होंगे एवं एक्सपो के तैयारी की चर्चा करेंगे। एक्सपो की बेहतरी के लिए योजना बनाए जाएंगे एवं टीम को उनके कार्यों से अवगत कराया जाएगा। बताया कि इस बार एक्सपो में आइआइएम को भी जोड़ा जाएगा। पूरे एक्सपो का नक्शा भी सभी को समझाया। एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में आटोमोबाइल्स के सभी बड़े ब्रांड अपने स्टाल लगा रहे हैं। एक्सपो को बिल्कुल नए रूप में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
ऑटो जोन के अलावे एसी जर्मन हेंगर, अपना घर, फर्नीचर जोन, वीमेन पिंक हेंगर, फूड जोन, स्टार्ट अप जोन, एम्यूजमेंट पार्क आदि भी रहेंगे। एक्सपो में प्रतिदिन नए नए इवेंट्स भी होंगे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत माहेश्वरी एवं ऋषभ अग्रवाल ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर सचिव तरुण अग्रवाल, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, आनंद धानुका, नारायण मुरारका, अनंत जैन, अभिनव मंत्री, राकेश जैन, मोहित वर्मा, सिद्धार्थ जायसवाल, सुशील केडिया, प्रतीक जैन, संजय शर्मा, सनी केडिया, साकेत अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!