ठाकुरगंज : एसएसबी 19वीं बटालियन के द्वारा निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का किया आयोजन

किशनगंज, 05 मई (के.स.)। फरीद अहमद, नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन किया गया। 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा खटखटी, चुरली पंचायत में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मधुकर अमिताभ, कमान्डेंट, 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के दिशा निर्देश पर निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ सुमित कुमार चौरसिया, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) 19वी वाहिनी ने विक्टो शाह, कमांडेंट (पशु चिकित्सा), क्षेत्रीय मुख्यालय, रानिदंगा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा की यहाँ की जनता के लिए अपने बहुत ही व्यस्तम कार्यक्रम में से भी समय निकाल कर यहाँ आये तथा उपस्थित गाँव के सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा सीमान्त क्षेत्र की जनता के लिए प्रतिवर्ष ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाता रहा है, जिससे की हमारे क्षेत्र की जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम में विक्टो शाह, कमांडेंट, क्षेत्रीय मुख्यालय, स.सी.ब, रानिदंगा द्वारा पशु चिकित्सक, डॉ सुमित कुमार चौरसिया, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) एवं डॉ मागाराम, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा), 19वी वाहिनी द्वारा मानव चिकित्सा हेतु अपनी सेवाएँ प्रदान की गय। कार्यक्रम में बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने आकर अपनी अपनी समस्या के मुताबिक दवा प्राप्त की और जरुरतमंद पशुओं को कार्यक्रम स्थल पर लाकर इलाज करवाया और उनकी दवा प्राप्त की। सभी ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय जनता को सदैव लाभ मिलते आये हैं और वह चाहते हैं की भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस तरह की कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहे। कार्यक्रम के दौरान मानव चिकित्सा में 273 एवं पशु चिकित्सा में 387 पशुओं हेतु दवा वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान मागाराम, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा), निरीक्षक, शंकर कुमार मंडल, दिनकर कुमार मिश्रा, महिंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक संतोष कुमार सहायक उप निरीक्षक, संजय कुमार मुख्य आरक्षी, संजय कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, आरक्षी (पशु चिकित्सा), अमरीक सिंह, आरक्षी, दीपक (लैब असिस्टेंट), आरक्षी, नितिन बतवाडीया सहित बल के अन्य कर्मी मौजूद थे।