District Adminstrationठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारराज्य

ठाकुरगंज : लाल बालू स्टॉक और निर्माण कार्य में सफेद बालू का इस्तेमाल

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर भवन का निर्माण में अनियमितता बरतते हुए लाल बालू की जगह सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है। योजना 1.11 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन कॉमन सर्विस सेंटर का भवन में मानक के अनुकूल कार्य नहीं किया जा रहा है। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सफेद बालू का प्रयोग भवन निर्माण में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य कार्यकारी एजेंसी भवन निर्माण प्रमंडल किशनगंज की निगरानी में किया जा रहा है। कार्यस्थल पर लाल बालू स्टॉक कर सफेद बालू से निर्माण कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा विकास को धरातल पर उतारने के लिए और विकास को बढ़ावा देने को लेकर कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण सरकार द्वारा करवाई जा रही है तो वहीं विभागीय लापरवाही भी सामने आ रही है। योजना को धरातल पर उतारने के नाम पर संबंधित लोगों द्वारा बंदरबांट का खेल चल रहा है। लेकिन इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है जबकि कार्य प्रशासन के अधिकृत क्षेत्र में हो रहा है। इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति कार्य की देखरेख के लिए किया जाता है जिससे कि कार्य में अनियमितता नहीं बरती जा सके लेकिन यहां तो सब कुछ उल्टा ही नजर आ रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button