अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : शराबबंदी को लेकर डॉग स्क्वायड के साथ चलाया गया छापेमारी अभियान

एएसआई नागेश्वर महतो ने पौवाखाली थाना क्षेत्र के कई आदिवासी टोला में शराबबंदी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया

किशनगंज, 18 जुलाई (के.स.)। फरीद अहमद, एसपी डा. इनाम उल हक मेगनू के दिशा निर्देश पर लगातार जिले भर में शराबबंदी को शक्ति से लागू कराने को लेकर थानों की पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में पौवाखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव के निर्देश पर एएसआई नागेश्वर महतो ने पौवाखाली थाना क्षेत्र के कई आदिवासी टोला में शराबबंदी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस बल श्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) के साथ छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस को शराब से संबंधित कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button