किशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़
ठाकुरगंज : पौआखाली पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, दोनों पूर्व में भी जा चुके हैं जेल

किशनगंज,10अक्टूबर(के.स.)। फरीद अहमद, जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले मामले में वारंटी पप्पू ऋषि, पिता स्वर्गीय मुन्ना ऋषि, साकिन बलूबाड़ी रसिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। उसे रात में छापेमारी कर पकड़ा गया।
वहीं दूसरे मामले में वारंटी खानदो मुर्मू, पिता सुपल मुर्मू, साकिन खानाबाड़ी को भी पुलिस ने देर रात लगभग 1 बजे गिरफ्तार किया। यह आरोपी भी पूर्व में शराब के केस में जेल जा चुका है।
दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने दी।