ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : जेसीबी से सरकारी सड़क उखाड़ने का आरोप, आवागमन में परेशानी, जांच के बाद कार्रवाई की मांग

किशनगंज, 14 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत तातपौआ पंचायत के वार्ड संख्या 10 में एनएच-327ई से जुड़ने वाली सरकारी कच्ची सड़क को जेसीबी मशीन से उखाड़े जाने का आरोप लोगों ने लगाया है। लोगों का कहना है कि सड़क उखड़ जाने के कारण वाहन चालकों और आम राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित कार्य VB G RAM G के तहत मजदूरों से कराया जाना चाहिए था, लेकिन जेसीबी मशीन का उपयोग कर कार्य कराया गया। इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में रोजगार सेवक शशि कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर जांच के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button