तेजस्वी यादव गायब – सदन पूछ रहा है, नेता प्रतिपक्ष हैं कहाँ? – नीरज कुमार
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जद (यू0) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का कहीं पता नहीं है। यह चिंता का विषय है कि जिनके परिवार की सुरक्षा के लिए 160 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, वे स्वयं सदन में दिखाई नहीं दे रहे। आखिर तेजस्वी यादव कहाँ हैं? यह जानने का हक सदन और जनता दोनों को है।
उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र का मंदिर बिना विपक्ष के नेता के सूना लगता है। सदन में पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलता, सेंट्रल हाॅल में देखने पर भी तेजस्वी यादव नजर नहीं आते। महामहिम के अभिभाषण के दौरान भी विपक्ष के नेता गायब रहे?
उन्होंने व्यंग्यपूर्वक कहा कि क्या तेजस्वी यादव किसी कोर्ट पेशी में व्यस्त हैं, या फिर राजनीतिक लज्जा के कारण सदन आने में परहेज कर रहे हैं? विपक्ष का नेता वही होना चाहिए जो जनता के सवालों से भागे नहीं, सदन की जिम्मेदारी निभाए और बहस में उपस्थित रहे – यह भूमिका निभाने में तेजस्वी विफल क्यों हो रहे हैं?

