ताजा खबर

राजद में परिवारवाद की सोच हावी, सत्ता के लिए कार्यकर्ता दर्शन का ढोंग कर रहे हैं तेजस्वी – उमेश सिंह कुशवाहा।…

मुकेश कुमार/बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा कार्यकर्ता दर्शन यात्रा सत्ता प्राप्ति के लिए किया गया एक राजनीतिक प्रयोग मात्र है जो कि पूरी तरह से विफल साबित होगा। उन्होंने कहा कि लालू परिवार की राजनीतिक सोच परिवारवाद के दायरे में सिमटी हुई है और इस बात से अब उनके अपने कार्यकर्ता भी परिचित हैं।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाना राजद की प्रवृति रही है। चुकी अब बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है तो नेता प्रतिपक्ष कार्यकर्ता दर्शन यात्रा के नाम पर नया राजनीतिक ढोंग करने निकले हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपने परिवार के आधा दर्जन सदस्यों को राजनीतिक मैदान में उतारना कार्यकर्ताओं की हकमारी है।
आगे उन्होंने कहा कि जिस राजनीतिक दल में परिवारवाद की सोच हावी हो, वहाँ कार्यकर्ताओं का भविष्य कभी उज्ज्वल नहीं हो सकता है। यही कारण है कि राजद के पुराने कार्यकर्ता आज खुद को छला हुआ महसूस करते हैं और अब लालू परिवार से उनका मोह भी पूरी तरह से भंग हो रहा है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव की यात्रा अपने दल के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक भ्रम में डालने का एक हतकंडा है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता अब राजनीति के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है इसलिए राजद के स्वार्थपरक राजनीति को कभी कामयाबी नहीं मिलेगी। प्रदेश की आम जनता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे का सर्वांगीण विकास चाहती है, विपक्षी दलों द्वारा लोगों को भटकाने की हर कोशिश बेनतीजा साबित होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button