राष्ट्रीय जनता दल आरक्षण व्यवस्था की मजबूती के लिए संकल्पित है: तेजस्वी प्रसाद यादव

सोनू यादव/ राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में मनायी गई। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि स्व0 वी0 पी0 सिंह एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। वे सात दलों को मिलाकर राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया था। वे 2 दिसम्बर 1989 को भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्दीय वाणिज्य मंत्री तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री भी बने थे। उन्होंने पिछड़ो को आरक्षण दिया तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत किया। स्व0 वी0 पी0 सिंह जी ने जो मंडल आयोग की सिफारिश लागू की थी उसमें बहुत सारी अनुशंसायें अभी तक लागू नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय जनता दल तमाम सिफारिशों को लागू कराने के लिए कृत संकल्पित है और इसके लिए आन्दोलन करेगी।
इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि श्री लालू प्रसाद जी ने वी.पी. सिंह के साथ मिलकर सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए आरक्षण व्यवस्था को लागू किया।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में लोकसभा में संसदीय दल के नेता श्री अभय कुशवाहा, राज्यसभा सांसद श्री संजय यादव, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार, प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, पूर्व सांसद श्री विजय कृष्ण, विधायक श्री बागी कुमार वर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव डॉ0 कुमार राहुल सिंह, बल्ली यादव, भाई अरूण कुमार, मो0 फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, नन्दू यादव, संजय यादव, ई0 अशोक यादव, मुकुंद सिंह, निर्भय कुमार अम्बेडकर, प्रमोद कुमार राम, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, देवकिशुन ठाकुर, प्रदीप मेहता, अनिल कुमार साधु, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, राजेश यादव, अरविन्द कुमार सहनी, डॉ0 के0 डी0 चौधरी, युसुफ अंसारी, सरदार रंजीत सिंह, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, प्रो0 सेवा यादव, मनोज यादव, कुमार रूपेश, गणेश कुमार यादव, शत्रुधन मंडल, रीना चौधरी, शोभा पासवान, संजय कुमार वर्मा, विरेन्द्र गोप, गुलाम रब्बानी, बिंदन यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, मो0 इब्राहिम, धानुक कमलेश भारती, कामेश्वर सिंह, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने स्व0 वी0 पी0 सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।