ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
तरारी-भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 43 वा स्थापना दिवस मनाया…

गुड्डू कुमार सिंह –। तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा मंडल के पनवारी गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा का 43 वा स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस की अध्यक्षता सिकरहटा मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और संचालन युवा नेता राहुल सिंह ने किया। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा नेता डॉ अमित किशोर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में देश मे विकास को गति मिली है। कार्यक्रम पॉर्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बबोधन सुना गया। कार्यक्रम में भोला सिंह, वकील सिंह, संतोष कुमार, रोहित सिंह, मुकेश सिंह, विजय सिंह और सुनील सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।