प्रमुख खबरें

गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि विभाग के झाँकी को मिला तृतीय पुरस्कार-संजय कुमार अग्रवाल

पटना डेस्क:-सचिव, कृषि विभाग, बिहार श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी, 2024) को गाँधी मैदान, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित 14 झाँकियों में कृषि विभाग की झाँकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कृषि विभाग द्वारा फसल विविधीकरण: कृषि उन्नति का आधार विषय पर झाँकी का प्रस्तुतीकरण किया गया।

मोटे अनाज/पोषक अनाज को बढ़ावा देने पर विशेष बल
श्री अग्रवाल ने कहा कि चतुर्थ कृषि रोड मैप में जलवायु परिवर्त्तन के परिप्रेक्ष्य में फसल विविधीकरण विशेषकर मोटे अनाज/पोषक अनाज को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया है। राज्य में धान-गेहूँ के फसल चक्र में मक्का, बागवानी के विभिन्न प्रकार की फसलों तथा पोषक/मोटे अनाज के माध्यम से विविधीकरण पर कृषि विभाग द्वारा विशेष योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही है। इन योजनाओं के कार्यान्वयन का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलवायु के अनुकूल धान-गेहूँ के अतिरिक्त विविध प्रकार के फसलों को अपनाकर समृद्धि लाना है।

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता सचिव, कृषि ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा प्रस्तुत झाँकी के मध्य भाग में धान-गेहूँ के फसल चक्र से निकलकर विभिन्न प्रकार के खाद्यान्न एवं बागवानी फसलों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही, कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता को दर्शाया गया है। झाँकी के अग्र भाग में समृद्धि के रूप में महिला कृषक द्वारा धन-धान्य से भरते घड़ा को दिखाया गया है। समृद्ध महिला किसान की कृषि में सशक्त भूमिका को ट्रैक्टर के माध्यम से चलाते हुए दर्शाया गया। साथ ही, फसल विविधीकरण के विभिन्न उत्पादों झाँकी के आगे-आगे कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा है।

इस अवसर पर फसल विविधीकरण के महत्त्व को गाना के रूप में झाँकी में प्रस्तुत किया गया।-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!