ब्रेकिंग न्यूज़

*सुशील मोदी ने पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर जताया गहरा दुख।।….*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर गहरा दुख जताया है।

श्री मोदी ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा कि ” सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम रामा जोइस के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने राज्यपाल के तौर पर सेवाएं दी थीं और राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें। उनकी आत्मा को शांति मिले।

श्री जोइस लंबे समय से बीमार थे। राज्यसभा के पूर्व सदस्य 88 वर्षीय जोइस उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे। उनका जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। जोइस ने बीए किया था और कानून की डिग्री ली थी। वह शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हुए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!