*बड़का गांव हरिजन टोला में चलाया गया सर्वेक्षण कार्य।*
![](https://kewalsachlive.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240510-WA0006-780x470.jpg)
गुड्डू कुमार सिंह/आरा: एसबी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वाधान में उदावंतनगर के बड़का गांव में साथ दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास,लक्ष्यगीत एवं राष्ट्रगान से हुआ तथा प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा महादलित टोला में शिक्षा,स्वच्छता आदि मूलभूत स्थिति का सर्वेक्षण किया गया गया और आंकड़ा एकत्रित किया गया। वही दूसरा सत्र में कूड़ा कचरा प्रबधंन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया था।संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना कुमारी ने कहा की प्लास्टिक कचरा पर्यावरण में एक बढ़ती हुई समस्या है जो वायु, जल और भूमि को प्रदूषित करता है। प्लास्टिक कचरे के उपचार के लिए उचित और प्रभावी तरीके होने चाहिए और इसे प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के रूप में जाना जाता है। प्लास्टिक को कम करना, पुन: उपयोग करना और पुनर्चक्रण करना प्लास्टिक कचरे को कम करने का सबसे टिकाऊ तरीका है। ऐसा करने से प्लास्टिक कचरे की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जायेगी और इस तरह हम अपने पर्यावरण को बचा सकेंगे। वही शिविर में आदित्य कुमार सिंह,मोहित,सोनू,मनदीप,अंकुश, पवन,मीरा,खुशी आदि अन्य कई स्वयंसेवक मौजुद रहें।