किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पुलिस-पब्लिक के बीच मैत्री मैच का हुआ सफल आयोजन

किशनगंज, 04 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के अर्राबाड़ी ओपी ग्राउंड में रविवार को पुलिस तथा पब्लिक के बीच मैत्री मैच का सफल आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस टीम 16 रनों से विजई रही। मैच में पुलिस निरीक्षक सह सार्जेंट मेजर विनय कुमार सिंह, ओपी अध्यक्ष अर्राबाड़ी राहुल कुमार छतरगाछ ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार, एवं पुलिस लाइन के सिपाही गण एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे। इस तरह के आयोजन से पुलिस तथा पब्लिक के बीच की दूरी घटेगी तथा पीपल्स फ्रेंडली पुलिसिंग के तरफ एक अच्छा कदम साबित होगा। आए दिन पुलिस मुख्यालय से कम्युनिटी पुलिसिंग तथा पीपल्स फ्रेंडली पुलिसिंग का संदेश दिया जाता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button