ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : प्रखंड स्तरीय कर्मशाला-सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभअररिया, 04 जून (के.स.)। अब्दुल कैय्युम/दिलीप विश्वास, जिला के पलासी प्रखंड के ई किसान भवन में शनिवार को कृषि प्रौद्योगीकि प्रबंध अभिकरण आत्मा अररिया द्वारा महाअभियान-2023 को शत प्रतिशत अमली जामा पहनाने के लिए प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से आये हुए दर्जनों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-परियोजना निर्देशक आत्मा संतोष कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के वैज्ञानिक मो० आफताब आलम व प्रभात कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह तथा प्रखंड तकनिकी प्रबंधक अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक आफताब आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए धान की खेती में होने वाले समस्या तथा रोगों से बचने के वैज्ञानिक उपायों पर विस्तृत चर्चा किया। किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरक का कम से कम उपयोग करें और उसके बदले जैविक उर्वरक का उपयोग करें। कृषि वैज्ञानिक प्रभात कुमार ने मौसम में परिवर्तन एवं इससे फसल पर पड़ने वाले असर से बचने के उपायों पर चर्चा की। उप परियोजना निर्देशक संतोष कुमार ने आत्मा द्वारा संचालित सभी योजनाएं जैसे किसान प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान गोष्ठी तथा किसान पाठशाला के उद्देश्य एवं उससे होने वाले लाभ पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जैविक उर्वरक का प्रयोग करें और कम लागत और अधिक लाभ लें। किसानो से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम सम्मान निधि की राशि प्राप्त करने के लिए ई केवाईसी तथा बैंक खाता का एनपीसीआई लिंक यथाशीघ्र करायें। वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने उद्यान द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन, राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना पर विस्तृत चर्चा की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को खरीफ की सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अमोद आनंद, मोनिका कुमारी, पवन कुमार सुमन, कृषि समन्वयक दीपक साहा, अनिल कुमार, अभय कुमार, पंकज राजभर, किसान सलाहकार मिथिलेश चौधरी, जयीम अख्तर, गुरुदयाल, कमलेश साह, अरविंद यादव एवं अन्य मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button